झारखण्ड

बेरमो की आदिवासी युवती की दिल्ली में हत्या, जांच के लिए दिल्ली से पहुंची पुलिस

Share now

बेरमो, कुमार अभिनंदन 
मां के निधन होने के बाद 15 साल की एक लडकी शांति कुमारी भाग कर दिल्ली चली गई थी। 13 मार्च को उसकी हत्या हो गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस बेरमो के बोकारो थर्मल शिनाख्त के लिए पहुॅंची है। मृतक युवती के चाचा, बहन, और सौतेली मां ने बताया कि उन्हें नही मालूम की वह कहां रहती थी। जब पिता जीवित थे, तब वे अपने रिस्तेदारों से जानकारी लेने की कोशिश की, मगर कुछ पता नही चला। पिछले साल पिता भी गुजर गए। अब
पांच-छः साल बाद उसकी मौत की खबर आई है। चाचा गोविन्द किस्कु, सहदेव किस्कु, बहन बसन्ती देवी और सौतेली मां बडकी देवी बोकारो थर्मल थाना में पुलिस द्वारा युवती का फोटो दिखाने पर शिनाख्त की। मृतक युवती बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो गांव अन्तर्गत कुसमाटांड टोला निवासी महादेव किस्कु की बेटी है। मृतक शांति किस्कू का उम्र लगभग 22 वर्ष है। यह घटना दिल्ली के शकुरपुरा के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में घटी है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बोकारो थर्मल पहुॅंची है। कॉस्टेबल उमेश ने बोकारो थर्मल थाना को दिल्ली में घटित घटना की जानकारी और एफआईआर की कॉपी सौपी है।

कैसे हुई है घटना
सुभाष प्लैस थाना क्षेत्र के एच 11 जे जे कॉलोनी में शांति कुमारी पांचवा तल्ला में मुकेश नाम के व्यक्ति के घर घरेलू काम करती थी। 12/13 मार्च की रात के करीब साढे बारह बजे अचानक ग्राउन्ड फ्लोर पर वजनदार चीज गिरने की जोर से आवाज सुनाई देती है। पहला तल्ला पर रहने वाले युवराज पिता सुनील कुमार उस समय टीवी देख रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर बालकोनी में आए और देखा कि एक लडकी जिसकी उम्र करीब 22-23 की होगी गिरी पडी है। इसी बीच पांचवा तल्ला के मुकेश नीच आए और युवती को वहां से उठाकर सडक के किनारे ब्लॉक चौक पर ले जाकर रख दिया। इसके बाद जहॉं युवती गिरी थी। वहॉं जो खून लगा हुआ था, उस पर मिटटी डाल दिया। तत्पश्चात वे अपने घर गए और सपरिवार उक्त मकान छोडकर भाग गए। युवराज ने फोन कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहॅुची और जांच पडताल शुरू की। इसके बाद मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छः साल पहले नाराज होकर गई थी दिल्ली

शांति किस्कु किसके साथ दिल्ली गई, इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को नही है। लेकिन उसकी बहन और चाचा ने बताया कि पांच छः साल पहले जब उसकी मां का निधन हो गया और उसके पिता दूसरी शादी कर ली तब से वह परेशान रहा करती थी। लिहाजा वह घर छोडकर भाग गई। उसकी एक बडी बहन है, जिसकी शादी चतरोचटी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में हुई है। वे दो बहन थी। इधर एक साल पहले उसके पिता का भी निधन हो गया। दूसरी मां के भी एक बेटा और एक बेटी है। बोकारो थर्मल थाना के इन्सपेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। अभी भी उक्त युवती का शब मर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस उसके परिजनों को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है। जैसे ही परिजन तैयार हो जायेंगे उन्हें दिल्ली भेजने की पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी। हयुमन राइट लॉ नेटवर्क के अधिवक्ता रोहित ठाकुर ने पीडित परिवार को हर कानूनी सहायता दिलाने के लिए दिल्ली में अपने सहयोगियों से बात की। उन्होंने पीडित परिवार के सदस्यों से मिला और दिल्ली जाने का सलाह दिया।
अरमों पंचायत के निवर्तमान मुखिया मणिराम मांझी भी पीडित परिवार के साथ बोकारो थर्मल थाना में मौजूद हैं, और दिल्ली से आए पुलिस से जानकारी ले रहे हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *