झारखण्ड

दस अंगुलियों से समंदर से शेर तक की प्रतिकृतियां बनाई

Share now

नीरज सिसौदिया, जमशेदपुर

यह मंगलवार की रात थी। स्थान था सिदगोड़ा चिल्ड्रन पार्क का टाउन हॉल। अंदर लाइट ऑफ कर दी जाती है। जब घुप्प अंधेरा छा जाता है तब स्टेज पर समुद्र की लहरें उठती हैं। उसके बाद भौंकने वाला कुत्ता, इंसान, भूत, केकड़ा, गांव का दृश्य, मिमियाने वाली बकरी, कीड़े मकोड़े और जंगल का दृश्य उभरता है। फिर बंदर, हाथी, हाथी के चिंघाड़ने की आवाज, सूअर, सांप, नवजात बच्चा और उसकी आवाज के साथ ही मदर टेरेसा, रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, शिवाजी महाराज, सौरव गांगुली आदि के छायाचित्र एक के बाद एक अवतरित होते हैं। यह कोई सिनेमा का दृश्य नहीं था बल्कि भारत के ही नहीं वरन पूरे एशिया के इकलौते हैंड शैडोग्राफर अमर सेन की प्रतिभा का कमाल था। उन्होंने यह सारे दृश्य अपने दोनों हाथों के 10 अंगुलियों का इस्तेमाल कर खींचे। हर मिनट पर पूरा टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

मौका था बाल मेले के अवसर पर हैंड शैडोग्राफी के शो का।
अमर सेन ने प्रोग्राम की शुरुआत में 3 इंपॉसिबल भी बताए। इसमें हाथ, पैर और सर के इस्तेमाल की बात थी। उन्होंने बताया कि लोग बेशक लाख प्रयास कर ले पर ये थ्री इंपॉसिबल इंपॉसिबल ही रहेंगे। उन्होंने लोगों से प्रेक्टिस करने को कहा और नतीजा वही निकला… इंपॉसिबल!

अमर सेन का यह शो साउंड और उनकी क्रिएटिविटी के कारण शानदार बन पड़ा।
कार्यक्रम की शुरुआत में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को अमर सेन ने स्टेज पर बुलाया और श्री राय की दोनों हथेलियां का इस्तेमाल कर कुत्ते की आकृति भी बनवाई। विधायक श्री राय ने अमर सेन को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि हैंड फोटोग्राफी को आप जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं वह गर्व की बात है।

बालमेलाः बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेले के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बोरा रेस
पहला पुरस्कार-हिमांशु लाइक
दूसरा पुरस्कार-रोहन टुडू
तीसरा पुरस्कार-निखिल गौड़
रस्सी कूद
पहला पुरस्कार-स्मृद्धि कुमारी
दूसरा पुरस्कार-पूजा कर्मकार
तीसरा पुरस्कार-नंदनी कुमारी
सुई धागा (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-श्वेता पात्रो
दूसरा पुरस्कार-मीरा कुमारी
तीसरा पुरस्कार-खुशबू कुमारी
सुई धागा (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-ललिता श्री
दूसरा पुरस्कार-प्रीति बोराईं
तीसरा पुरस्कार-उमा कुमारी

तीन टांग रेस (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-सुशांतो पाल और अभिनव टोप्पो
दूसरा पुरस्कार-शेखर बोहरा और सौरव हो
तीसरा पुरस्कार-निखिल गौड़ और हर्षदीप सिंह
तीन टांग रेस (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-आदित्य बाउरी
दूसरा पुरस्कार-गौरव मिश्रा
तीसरा पुरस्कार-सुबोजीत कर्मकार
गोली चम्मच (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-अंजलि टुडू
दूसरा पुरस्कार-बेला महतो
तीसरा पुरस्कार-पूजा सरदार
मटकी दौड़ (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-उमा कुमारी
दूसरा पुरस्कार-पूजा सरदार
तीसरा पुरस्कार-संगीता सी सरदार
मटकी दौड़ (कक्षा 11 और 12)
पहला पुरस्कार-रौशनी कुमारी
दूसरा पुरस्कार-सोकिया हैंब्रम
तीसरा पुरस्कार-शिवानी बास्के
गोला फेंक (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-मनमोहन भट्ट मिश्रा
दूसरा पुरस्कार-शेखर बोदरा
तीसरा पुरस्कार-रोहित भूमिज

मटकी दौड़ (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-मैरी कुमारी
दूसरा पुरस्कार-बेला महतो
तीसरा पुरस्कार-सोनाली कुमारी

50 मीटर दौड़
पहला पुरस्कार-सुमिता
दूसरा पुरस्कार-प्रीति
तीसरा पुरस्कार-कोमल

गोला फेंक (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-रिषभ शर्मा
दूसरा पुरस्कार-सुमेश कुमार
तीसरा पुरस्कार-उदय कुमार

गोला फेंक (कक्षा 11 और 12)
पहला पुरस्कार-राहिल जग्गी
दूसरा पुरस्कार-आर्यन कुमार
तीसरा पुरस्कार-उत्तम कुमार सिंह

गोला फेंक (कक्षा 7 और 8)
पहला पुरस्कार-आलिया गोप
दूसरा पुरस्कार-अन्वेषा सिंह
तीसरा पुरस्कार-रचना कुमारी

गोला फेंक (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-राजनंदिनी
दूसरा पुरस्कार-प्रिया कर्मकार
तीसरा पुरस्कार-तन्नु शर्मा

गोला फेंक (कक्षा 11 और 12)
पहला पुरस्कार-प्रिया गोडसराय
दूसरा पुरस्कार-सुहानी कुशवाहा
तीसरा पुरस्कार-निकिता कालोंदिया

 

भाला फेंक (कक्षा 9 और 10)
पहला पुरस्कार-गौरव मिश्रा
दूसरा पुरस्कार-देवाशीष कुमार
तीसरा पुरस्कार-उदय कुमार

भाला फेंक (कक्षा 11 और 12)
पहला पुरस्कार-प्रिया गोडसरा
दूसरा पुरस्कार-सुहानी
तीसरा पुरस्कार-अंशु

भाला फेंक (कक्षा 9 और 10 बालिका)
पहला पुरस्कार-बबीता सोरेन
दूसरा पुरस्कार-रौशनी

डिस्कस थ्रो (कक्षा 11 और 12 बालक)
पहला पुरस्कार-शाहिल रशीद
दूसरा पुरस्कार-उत्तम
तीसरा पुरस्कार-सोनू कुमार

डिस्कस थ्रो (कक्षा 9 और 10 बालक)
पहला पुरस्कार-हेरम्ब
दूसरा पुरस्कार-उदय
तीसरा पुरस्कार-अंकुर

डिस्कस थ्रो (कक्षा 9 और 10 बालिका)
पहला पुरस्कार-गाय़त्री लोहार
दूसरा पुरस्कार-नंदी सोय
तीसरा पुरस्कार-शकुंतला कोन्डके

डिस्कस थ्रो (कक्षा 11 और 12 बालिका)
पहला पुरस्कार-अंशु कुमारी
दूसरा पुरस्कार-प्रिया गोडसेरा
तीसरा पुरस्कार-निकिता कालोंदिया

भाला फेंक (11 और 12 बालक)
पहला पुरस्कार-अमित चौधरी
दूसरा पुरस्कार-विवेक कुमार
तीसरा पुरस्कार-आदित्य कुमार ठाकुर

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *