हरियाणा

वार्डों में कैम्प लगा कर बनेंगे पहचान पत्र

सोहना, संजय राघव
सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए खास खबर। ऐसे लोगों की अब अपने परिवार के पहचान पत्र बनवाने के लिए धक्के खाने नहीं पड़ेंगे। जिसके लिये सरकार ने परिषद विभाग को फरमान जारी कर दिए हैं। जो वार्डों में कैम्प लगा कर लोगों के पहचान पत्र बनाएगा। जिसके लिए विभाग सरकार के आदेशों को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। विभाग का उक्त अभियान शनिवार, 31 अक्टूबर से आरंभ हो जाएगा। जिसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विदित है कि लोगों को अपने परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिये धक्के खाने पडते थे। जिसके लिए सरकार ने गंभीर रुख अपना लिया है। सरकार ने नगरपरिषद विभाग को परिवार पहचान पत्र बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग प्रत्येक वार्ड में कैम्प आयोजित करेगा। जिसके लिए नागरिकों को सभी सदस्यों के आधार कार्ड, 18 वर्ष से ज्यादा आयु होने पर पास बुक, वोटर कार्ड आदि लाने जरूरी होंगे। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को हस्ताक्षर करने भी जरूरी हैं। परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने बताया कि इसके लिए वार्ड पार्षदों से सम्पर्क किया गया है ताकि सभी वार्डों में कैम्प लगाए जा सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *