हरियाणा

21 में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Share now

सोहना, संजय राघव

सोहना नगरपरिषद के कुल सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। जिसका निर्णय तदर्थ समिति की बैठक में लिया गया है। उक्त महिला वार्डों में 2, 5, 10, 13, 18, 19 व 21 शामिल हैं। जिसमें 13 व 19 वार्ड अनुसूचित वर्ग महिलाओं के लिए हैं जबकि वार्ड संख्या 2, 5, 10, 18, 21 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। उक्त वार्डों में केवल महिलाएं ही चुनावी जंग में हिस्सा ले सकेंगी। जबकि अन्य वार्डों में पुरुष ही चुनाव लड़ सकेंगे। ऐसा होने से काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि सोहना नगरपरिषद में कुल 21 वार्ड हैं।
सरकार ने शहरी पंचायतों के चुनाव की तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। उक्त आम चुनाव मई 2021 में प्रस्तावित हैं। जबकि पूर्व में चुनाव वर्ष 2016 में सम्पन्न हुए थे। जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सर्वप्रथम वार्डों को आरक्षित किये जाने का निर्णय लेना आरम्भ कर दिया है। जिसके लिए विभाग ने उक्त प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू कर दी है। जसके लिए सभी पालिकाओं व परिषदों में वार्डों को आरक्षित करने के लिए तदर्थ समिति गठित कर दी है। उक्त कमेटी ही महिला वार्डों का निर्णय तय करेगी। समिति उपायुक्त की संस्तुति पर गठित की है। वहीं सोहना नगरपरिषद में महिला वार्डों के आरक्षण के लिए गठित तदर्थ समिति ने कुल 7 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। जिसका निर्णय शुक्रवार की आयोजित बैठक में लिया गया है। उक्त बैठक पंचकूला में सम्पन्न हुई थी।
नेताओं के मंसूबों पर फिरा पानी
सरकार द्वारा सोहना नगरपरिषद के 7 वार्डों को आरक्षित किये जाने से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं में बेचैनी व सनसनी व्याप्त है। ऐसे नेतागण काफी दिनों से चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए थे। जिनको अब अपनी महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारना पड़ेगा। जिससे चुनाव काफी रोचक बनने की संभावना है। इसके अलावा कई नेताओं को अपना चुनावी क्षेत्र भी बदलना पड़ेगा। जिससे उनको चुनावी जीत हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
सोहना नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी व तदर्थ समिति के सदस्य सन्दीप मलिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिलाओं के लिए कुल 7 वार्ड आरक्षित किये गए हैं। जिनमें दो वार्ड अनुसूचित वर्ग व 5 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किये गए हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *