यूपी

बैठक कर डेयरी वालों को दी चेतावनी, पार्षद मम्मा ने एक डेयरी संचालक पर पांच हजार जुर्माना लगाया, अब ये होगा एक्शन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
अब डेयरी का गोबर और गंदगी सड़कों पर फेंकने वालों की खैर नहीं है. ऐसे डेयरी संचालकों को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही एक डेयरी संचालक पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. वार्ड 23 के भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना उर्फ मम्मा कातिब के कार्यालय में शुक्रवार को इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें वार्ड के विभिन्न डेयरी संचालकों के साथ ही मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर, खाद्य निरीक्षक जगदीश, सफाई नायक सुनीता सिंह भी शामिल हुए.

इस दौरान डेयरी वालों के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा हुई. उनसे अपील की गई कि वे डेयरी का गोबर व अन्य गंदगी सड़क या नालियों पर न डालें. साथ ही चेतावनी भी दी गई कि ऐसा करने पर एनजीटी के कानून के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा. साथ ही जुर्माना भी डाला जाएगा. सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा पार्षद एवं सदस्य बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई भी कराई गई. एक डेयरी वाले संजय भवन संख्या 357/1 को गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर मौके पर ही ₹5000 जुर्माना भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *