हरियाणा

सांस की नली में खाना अटकने से छात्र की मौत

सोहना, संजय राघव
सोहना के कोली वाडा में एक छात्र की गले में खाना अटक जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।छात्र खाना खाकर रात के समय सोया था लेकिन सुबह के समय वह मृत अवस्था में पाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि खाने की नली में खाना अटक जाने के कारण छात्र की मौत हुई है। छात्र की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।छात्र सोहना के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था.
जानकारी के अनुसार सोहना के कोलीवाड़ा में रहने वाला छात्र उमेश सोहना के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था ।उमेश बीती रात खाना खाकर सो गया लेकिन सुबह के समय वह में अपने बिस्तर के समीप मिरत मिला ।परिजनों ने बताया कि खाना सांस की नली में अटक गय जिससे उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया वहीं छात्र की मौत के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है.
जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *