हरियाणा

गुरुजी के तमाचे से फटा छात्र के कान का पर्दा

संजय राघव, सोहना

सोहना हरचंदपुर मार्ग पर स्थित एशियन पब्लिक स्कूल में एक दसवीं के छात्र का परीक्षा में पीछे मुड़ना स्कूल के पीटीआई को इतना नागवार गुजरा की उसने कई तमाचे छात्र को रसीद कर दिए। जिसके चलते छात्र के कान का पर्दा ही फट गया व आँख के पास निसान बन गए ।इस मामले में सोहना पुलिस ने छात्र के परिजनों के बयान पर स्कूल पीटीआई व स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है वही अभी छात्र का इलाज नलहड़ अस्पताल में चल रहा।


सोहना निवासी रेखा ने बताया कि उसका बेटा आदित्य एशियन पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। 8 तारीख को उसका पेपर चल रहा था इस दौरान जब है पेपर दे रहा था वह उसका पेपर समाप्त हो गया तो वह पीछे मुड़ कर देखने लगा इसी दौरान वहां पर तैनात स्कूल पीटीआई अरुण ने आदित्य को लगातार कई थप्पड़ उसके मुंह पर मारे। जिस कारण उसके आंखों के पास निशान बन गए। आदित्य जब घर पर आया तो रात के समय उसके कान में जोर से दर्द होने लगा ।जब उन्होंने उसको सरकारी अस्पताल में दिखाया तो उसका कान का पर्दा फट हुआ था। इसी को लेकर परिजनों ने एक शिकायत होने थाने में दी है।

थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर स्कूल पीटीआई व स्कूल प्रशासन के खिलाफ धारा 323 व 77 जेजे एक्ट ( जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन एक्ट )2015 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है पुलिस इस मामले में आगामी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *