यूपी

डॉक्टर की लापरवाही से 5 बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

संजय राघव, सोहना

सोहना अलवर मार्ग पर स्थित सिफ़ा अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के चलते हैं एक महिला की जान चली गई कि महिला अस्पताल में अपना बच्चेदानी का इलाज कराने के लिए आई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद लगातार डॉक्टर ने लापरवाही बरती जिसके कारण महिला की मौत हो गई ।महिला 5 बच्चों की मां थी। इस मामले के बाद परिजनों ने सोहना थाने में एक शिकायत दर्ज कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को सोहना के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है
महिला के पति खुर्शीद ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर सोहना के सिफ़ा अस्पताल में लेकर आया उसे अपनी पत्नी की बच्चेदानी का ऑपरेशन कराना था। अस्पताल संचालक में करीब 14 हजार रूपये में ऑपरेशन करने की बात कही व ऑपरेशन करने के बाद महिला को वार्ड रूम में भेज दिया ।परिजनों ने आरोप लगाया कि रात के समय महिला की बिलीडिंग शुरू हो गई ।कई बार शिकायत के बावजूद भी डॉक्टर उसे देखने के लिए नहीं आए बार-बार शिकायत करते रहे ।महिला की हालत बिगड़ती रही डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से महिला की कुछ घंटे के बाद मौत हो गई। जब अस्पताल संचालक को इस मामले की भनक पड़ी तो वह मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सोहना पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर सोहना नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है वहीं इस मामले में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *