यूपी

यूथ सिख विंग ने पुंछ में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

नीरज सिसौदिया, बरेली
यूथ सिख विंग की ओर से आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र नगर स्थित सिलेक्शन पॉइंट चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जम्मू के पुंछ में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पंजाब के नायब सूबेदार जोगिंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, उत्तर प्रदेश के सिपाही स्वराज सिंह और केरल के सिपाही वैशाख एच ने अपने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। सभी वीर बहादुर जवानों की शहादत को यूथ सिख विंग ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभी धार्मिक संस्थाओं व सभी पार्टियों के लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए और उन शहीद वीरों के लिए ज्ञानी काली सिंह ने अरदास की। इस मौके पर परमजीत सिंह ओबरॉय, हरप्रीत सिंह खालसा, रविंद्र सिंह ओबरॉय, सोनू कालरा, हरप्रीत सिंह बिंद्रा, लक्की सोढी, जोरावर सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, मनजीत सिंह बिट्टू, दलबीर सिंह, बलवीर सिंह बॉबी, कमलजीत सिंह, नवनीत सिंह पट्टा, राजा भाई आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *