यूपी

आपका रक्तदान दूसरों को जीवनदान देगा : डा. उमेश गौतम

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आपका रक्तदान दूसरे को जीवनदान दे सकता है इसलिए जिंदगी में एक बार रक्तदान जरूर करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें. उक्त बातें मेयर डा. उमेश गौतम ने आज होप्स एंड ड्रीम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के दो साल पूरे होने के अवसर पर हरि मंदिर बारात घर में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कहीं.


इस शिविर में आज कुल 117 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था की ओर से यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था. इस अवसर पर संस्था के ऋषभ नारायण सिंह, विभूति अग्रवाल, मनन गुजराल, सपना अग्रवाल, कुश अग्रवाल, खुशी साहनी , कविश अरोरा , रौनक , राघव , मानसी , सात्विक , पूर्वी , कनिका , मुस्कान , निवेश , अवनीत , सार्थक , साम्रा , प्रियांशी , ध्रुव एवं समस्त मेंबर का महत्वपूर्ण योगदान रहा , संचालन आज कुश अग्रवाल एवं दिव्यांश भारद्वाज आदि ने सहयोग किया.

आज के कार्यक्रम में युवा नेता विक्की भरतोल, आरएसएस के बरेली के विभाग प्रचारक ओमवीर जी , महानगर प्रचारक विक्रांत जी भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *