यूपी

चित्रांश महासभा की जनपद कार्यकारिणी, महिला संभाग, युवा संभाग का हुआ पुर्नगठन

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली की जनपद कार्यकारिणी, महिला संभाग, युवा संभाग का पुर्नगठन आज दिनांक 30 सितम्बर, 2021 को दोपहर 3ः00 बजे से होटल महावीर, जनकपुरी,बरेली मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ,विशिष्ठ अतिथि डॉ. विकास वर्मा ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। तदुपरांत चित्रांश महासभा की महिलाओ ने भगवान चित्रगुत की वंदना प्रस्तुत की।इस अवसर पुर्नगठित जिला कार्यकारिणी में राकेश कुमार सक्सेना (जिलाध्यक्ष), डॉ. रजनीश सक्सेना, पंकज सक्सेना, प्रदीप सक्सेना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, रवि सक्सेना, रवि जौहरी, धीरेन्द्र बहादुर सक्सेना (उपाध्यक्ष), अनूप कुमार सक्सेना (महासचिव), रिंकेश सौरखिया (कोषाध्यक्ष), डॉ. नीरज सक्सेना (अध्यक्ष-शैक्षिक प्रकोष्ठ), प्रतिभा जौहरी (प्रभारी महिला संभाग), प्रवीन चंद्र सक्सेना, मोहित जौहरी, विमल सक्सेना, कौशल कुमार सक्सेना, प्रीति सक्सेना (सचिव) के साथ महासभा की महिला संभाग जिलाध्यक्ष ममता जौहरी, नीलम रानी, रजनी सक्सेना, अलका सक्सेना (उपाध्यक्ष), पूनम सक्सेना (महासचिव), नीतू जौहरी (संगठन मंत्री), शिखा सक्सेना (अध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ), नीता सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, सीमा सक्सेना, नेहा सक्सेना (सचिव) शिवांगी चित्रांश, अंकिता सक्सेना, वंदना राज, शिला सक्सेना (सह सचिव), ऊषा रानी सक्सेना, वर्तिका सक्सेना (सदस्य) एवम् युवा संभाग अध्यक्ष विकास चित्रांश, प्रखर सक्सेना, विवेक चित्रांश, गौरव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना (सचिव), अभिजीत कुमार, समीर राज, अंशुल जौहरी, आयुष सक्सेना (सहसचिव) आदि को मुख्य अतिथि एवं शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए, शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पुर्नगठित चित्रांश महासभा के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आजीवन तन-मन-धन से सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने की एवम् कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया।संचालन रिंकेश सौरखिया एवं रवि सक्सेना ने किया। अंत में आभार नव निर्वाचित महासचिव अनूप कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया*। इस अवसर पर पवन सक्सेना, शशि सक्सेना, विशाल सक्सेना, उदित सक्सेना, चमन सक्सेना,कपिलकान्त सक्सेना,सचिन श्याम भारतीय, शैलेन्द्र आज़ाद, शुभम,मनोज कातिब आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *