यूपी

साहित्यिक क्षेत्र में चंदन, डॉ रंजन एवं किरण को किया सम्मानित

Share now

बरेली (प्रेस विज्ञप्ति)

साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय कुँवरपुर के भीमसेन मंदिर परिसर गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट के संयोजन में होली के उपलक्ष्य में कवि- सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ महेश मधुकर ने की। मुख्य अतिथि रामपुर से पधारे सुप्रसिद्ध साहित्यकार शिव कुमार चंदन रहे। विशिष्ट अतिथिगण विनय सागर जायसवाल, डॉ रंजन विशद एवं क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सक्सेना रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ शिव शंकर यजुर्वेदी द्वारा मां वाणी की वंदना प्रस्तुत कर हुआ।
कार्यक्रम में साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु शिवकुमार चंदन, डॉ रंजन विशद एवं किरण प्रजापति को संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ महेश मधुकर, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट सुभाष रावत बरेलवी एवं सियाराम राठौर ने उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सारस्वत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में कवियों ने रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में अपनी रचनाओं के माध्यम से सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश दिया और एक दूसरे पर पुष्पों की वर्षा कर होली खेलकर वातावरण को सुगंधित मय बना दिया।
कार्यक्रम में सर्वश्री हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, सिया राम राठौर, राजबाला धैर्य, कमल कांत तिवारी, शिव रक्षा पांडे, स्नेहा सिंह, निर्भय सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मिलन कुमार, अमित मनोज, राज शुक्ल गजल राज, उमेश त्रिगुणायत, रामशंकर प्रेमी, सुभाष राहत, ठा. राम प्रकाश सिंह ओज, रामकुमार अफरोज, सत्यवती सिंह सत्या, जगदीश निमिष, रीतेश सहानी, रजत कुमार, उत्पल स्वरूप, शंकर स्वरूप, दीपक सक्सेना, नत्थूलाल सदाचारी एवं इंद्रपाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।
संचालन मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ ने किया एवं अंत में आभार संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक उपमेंद्र सक्सेना एड. ने सभी के प्रति प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *