दिल्ली

बिश्नोई-बराड़ गैंग के शूटर्स ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जानिये पूरा मामला

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह के तीन शार्प शूटर्स ने पुलिस टीम पर ही गोलियां बरसा दीं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने गई थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में नवीन, मनोज और करमबीर शामिल हैं. तीनों की उम्र तीस वर्ष से कम है और वे सभी हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने करीब चार बजे बरवाला-बवाना मार्ग पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनसे सरेंडर करने को कहा लेकिन सरेंडर करने की जगह आरोपियों ने पुलिस पर ही गोलियां बरसा दीं. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गोल्डी बराड़ पिछले काफी समय से कनाडा में रह रहा है और सिग्नल ऐप के जरिए वह उक्त तीनों आरोपियों से सीधे संपर्क कर रहा था. पुलिस ने कहा कि तीनों हरियाणा के गुड़गांव के झारसा में हथियारों के बल कर शराब की एक दुकान पर कब्जा करने के मामले में वांछित चल रहे थे। इनके पास से तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *