नई दिल्ली। तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वे तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को देख रहे हैं। द्रविड़ राज्य में अपनी पार्टी के वैचारिक रुख पर मजबूत स्थिति और आरोपित पार्टियों की तीखी आलोचना के कारण युवा नेता ने दावा किया, ‘‘तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के रास्ते पर जा रहा है।” चंद्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। तमिलनाडु में भाजपा परंपरागत रूप से कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा में 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव हुआ वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे।”
Related Articles
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, दिल्ली में जेपी नड्डा ने कराया शामिल, पढ़ें कैसे बदल रही है पंजाब की सियासत?
Share nowनीरज सिसौदिया, जालंधर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान और कद्दावर नेता सुनील जाखड़ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवा दल की सदस्यता ग्रहण कराई। वहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके जाखड़ […]
कांग्रेस के बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए चोरी, बैंकों ने किया खेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला?
Share nowनई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग ने एक दिन पहले कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के खातों से रुपए निकाल कर सरकार के खाते में जमा करने का आदेश दिया। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज बताया कि बैंकों को यह आदेश मंगलवार को दिया गया जिसके तहत कांग्रेस, युवा […]
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह सहित तीन और को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें क्या कहा
Share nowनीरज सिसौदिया, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन और हस्तियों को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया। इनमें दो पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधान मंत्री, पीवी […]