देश

ओबीसी पैदा नहीं हुए थे पीएम मोदी, सामान्य वर्ग में हुआ था जन्म, राहुल गांधी ने बयां की पीएम की जाति की पूरी हकीकत…

Share now

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही अपनी सभाओं और कार्यक्रमों में खुद को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति का बताते हों लेकिन हकीकत यह है कि उनका जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार में नहीं बल्कि सामान्य जाति के परिवार में हुआ था। यह दावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने वीरवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे। आप सब लोगों को भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था। वह गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। इस समुदाय को वर्ष 2000 में भाजपा ने ओबीसी का टैग दिया था। उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ था। ये पूरी दुनिया में झूठ बोल रहे हैं। मुझे बर्थ सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। पता है मैं कैसे जानता हूं कि वो ओबीसी पैदा नहीं हुए क्योंकि वो कभी किसी ओबीसी से गले नहीं मिलते। वो किसी किसान का हाथ नहीं पकड़ते, वो किसी मजदूर का हाथ नहीं पकड़ते। वो सिर्फ अडानी जी का हाथ पकड़ते हैं। वो पूरी जिंदगी में कभी जातीय जनगणना नहीं करने देंगे क्योंकि उनका जन्म ओबीसी जाति में नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *