बाराबंकी (उप्र)। जिले के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा में शुक्रवार को पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता था। एसपी ने बताया कि आज प्रातः विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है।
Related Articles
टोपियां बदलने का मौसम…
Share nowजिस तरह होली से पहले रंगों का मौसम आता है। दीपावली से पहले पटाखों का मौसम आता है। उसी तरह चुनाव से ठीक पहले टोपी बदलने का मौसम आता है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे टोपियां बदलने का मौसम जोर पकड़ता जा रहा है। ज्यों ज्यों […]
दोस्तों और जॉन एलिया के दीवानों ने मिलकर मनाया जॉन एलिया का जन्मदिन
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली जॉन एलिया की शायरी और उनकी जिंदगी के बारे में सभी लोगों ने बात की।केक काटा गया और जॉन को बहुत दिल से याद किया गया।इस कार्यक्रम में चार चाँद तब लग गए जब बरेली के मशहूर शायर जनाब वसीम बरेलवी साहब ने फ़ोन पर ही इस नशिस्त में जॉन साहब […]
एन्काउंटर में विकास दुबे का पर्सनल बॉडीगार्ड अमर दुबे हुआ ढेर, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम…
Share nowमोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है. 2 […]