नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग ने एक दिन पहले कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के खातों से रुपए निकाल कर सरकार के खाते में जमा करने का आदेश दिया। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज बताया कि बैंकों को यह आदेश मंगलवार को दिया गया जिसके तहत कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के खातों से 65 करोड़ से अधिक रुपए सरकार के खातों में हस्तांतरित किए गए। इसके तहत युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के खातों से पांच करोड़ और कांग्रेस के खातों से 60.25 करोड़ रुपये की निकासी की है जो बहुत चिंताजनक कदम है। उन्होंने सवाल करते हुए खुद ही जवाब दिया, ‘क्या राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए आयकर देना आम बात है, नहीं। क्या भाजपा आयकर देती है, नहीं तो फिर कांग्रेस को 210 करोड़ रुपए की अभूतपूर्व मांग का सामना क्यों करना पड़ रहा है। आज की आईटीएटी कार्यवाही के दौरान, हमने अपना मामला प्रस्तुत किया जिसकी सुनवाई कल भी जारी रहने वाली है।’ श्री माकन ने कहा, ‘विचाराधीन धनराशि जमीनी स्तर के प्रयासों से जुटाई गई थी जिसमें आईवाईसी और एनएसयूआई द्वारा क्राउडफंडिंग और सदस्यता अभियान शामिल थे। यह स्थिति महत्वपूर्ण सवाल उठाती है कि क्या देश में लोकतंत्र खतरे में है। हमारी आशा अब न्यायपालिका पर है।’
Related Articles
सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी केवल गहलोत की नहीं है, भाजपा में नहीं जाऊंगा…
Share nowराजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच पहली बार सचिन पायलट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने भाजपा में जाने की अटकलों पर विमान लगाते हुए उन्होंने कहा कि मैं कभी भाजपा में नहीं जाउंगा। उनका कहना है कि वह पार्टी के अंदर रहकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी केवल अशोक गहलोत […]
पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, 11 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
Share nowनई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों में चुनाव की तिथि घोषित कर दी है| जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उन्हें मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तेलंगाना राजस्थान और मिजोरम शामिल है| 7 दिसंबर से चुनाव शुरू है और 11 दिसंबर को अंतिम वोट डाले जाएंगे| Facebook Comments
अभी दिल्ली बिल्कुल न आएं, किसान आंदोलन को लेकर सारे बॉर्डर सील, धारा 144 लागू, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Share nowनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की गयी हैं। वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं की कंक्रीट के अवरोधक और सड़क […]