यूपी

कैंट विधानसभा सीट से टिकट मिला तो दलित समाज की आवाज बनकर मैदान में उतरेंगे सपा नेता राजेश अग्रवाल, बुजुर्गों को बांटे कंबल, दलित बस्ती में पहुंचे, वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों के वेतन और टैक्स से जुड़ी समस्याओं का उठाया मुद्दा, बोले- जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी और पार्षद राजेश अग्रवाल ने अब समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में वह सदर कैंट की एससी बस्ती पहुंचे और वहां लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की आवाज बनने का भरोसा दिलाया।


राजेश अग्रवाल ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वह अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मजबूती से आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं है। वह लगातार घर-घर जाकर लोगों से मिलते रहे हैं और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते रहे हैं।


उन्होंने विशेष रूप से वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों के वेतन से जुड़े मामलों का जिक्र किया। उनका कहना था कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस तरह के मुद्दों को लेकर वह पहले भी आवाज उठाते रहे हैं। इसके अलावा टैक्स से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को सरकारी स्तर पर होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए भी उन्होंने प्रयास किए हैं।


राजेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग की समस्या हो, वह उसके समाधान के लिए लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखता हूं। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना ही मेरी राजनीति का आधार है। कैंट से मौका मिला तो समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर मैदान में उतरूंगा और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।”


इस दौरान उन्होंने सर्दी के शुरुआती मौसम को देखते हुए बस्ती के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। कंबल पाकर बुजुर्गों ने खुशी जताई और उन्हें आशीर्वाद दिया। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान अपनी समस्याएं भी उनके सामने रखीं।


राजेश अग्रवाल की इस मुलाकात को कैंट विधानसभा सीट से उनकी दावेदारी के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। वह लगातार अलग-अलग सामाजिक वर्गों और बस्तियों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

उनकी कोशिश है कि स्थानीय समस्याओं और जनसरोकारों के मुद्दों को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए। कार्यक्रम में उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *