यूपी

दरिंदगी की हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पीटते हुए गांव में घुमाया, जानिए क्या है पूरा मामला

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होली के त्योहार पर 30 वर्षीय महिला को मामूली विवाद में दिनदहाड़े निर्वस्त्र करके पीटते हुए गांव में घुमाया गया। गांव के ही लोगों ने महिला के साथ हुए अपमानजनक कृत्य का वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। घटना के समय पीड़ित महिला रहम की गुजारिश करती रही, लेकिन आरोपी महिलाओं ने उसकी एक न सुनी और उन्होंने सरेआम उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया तथा उसे इसी हालत में पीटते हुए गांव के आम रास्ते पर कुछ दूर तक ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में सोमवार को होली के त्योहार पर चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा और सरेआम निर्वस्त्र करके अपमानित किया। चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बुधवार को गांव का दौरा किया। अपने साथ अपमानजनक कृत्य से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला अपने मायके चली गई है। मेहता ने बताया कि आरोपियों में शामिल एक महिला को संदेह था कि पीड़ित महिला उसकी सास को उसके खिलाफ भड़का रही है और वह उसकी सास को उसे बिना बताए मंदसौर ले गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष की महिलाएं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से ताल्लुक रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *