सहारनपुर। सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि देवबंद में एक मोहल्ले की निवासी पीड़िता (22 वर्ष) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की पठानपुरा मोहल्ले की सादिया ओर सामिया से दोस्ती थी। उसने यह भी बताया कि दोनों बहनें उसकी बड़ी बहन को किसी काम से अपने साथ ले गई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी तभी सादिया और सामिया का भाई फैजान उसके घर पहुंचा और उसे मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक देते हुए कहा कि इसे उनके घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि फैजान के बार-बार कहने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मिठाई भी खा ली जिससे कुछ देर में ही वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान फैजान ने अपने दोस्तो को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि फैजान के घर वाले भी उसकी मदद कर रहे हैं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ओर उसके भाई का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन आरोपियों ने दोनों के होने वाले ससुराल में यह अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नौमान, फैजान, सुलेमान, खुशनिदा, सामिया, फरहान, सादिया सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीरज सिसौदिया, बरेली यूपी के बरेली में आज मेयर उमेश गौतम ने रामगंगा घाट का जायजा लिया और बताया कि राम गंगा घाट पर नगर निगम की निगरानी समितियां बनाई गई है इसमें नगर निगम के पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से राम गंगा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ […]
नीरज सिसौदिया, बरेली पिछले विधानसभा चुनावों में 118 बहेड़ी विधानसभा से दूसरे नंबर पर रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार नसीम अहमद ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है. गुरुवार को जसाई नागर में आयोजित एक विशाल जनसभा में नसीम अहमद भाजपा सरकार पर जमकर बरसे. वहीं उन्हें […]
नीरज सिसौदिया, बरेली मीरगंज विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता सुल्तान बेग ने आज एक भव्य समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, लगभग डेढ़ सौ से भी ज्यादा बीडीसी सदस्य और सौ से […]