नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से वर्ष 2027 के चुनावों के लिए टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग लगातार पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को कैंट विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सतीपुर इलाके में पीडीए की एक शानदार बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के मुद्दों पर फोकस किया। साथ ही युवाओं को इस आंदोलन से जोड़कर जनसंपर्क अभियान को विस्तार देने का संकल्प भी लिया।

इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना तथा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास जैसे मुद्दों पर जोर देना था। डॉ. अनीस बेग ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा लक्ष्य हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है और युवाओं को भी इस आंदोलन से जोड़ना है।”

बैठक के अंत में एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व पार्षद जमुना प्रसाद मौर्य, महिला सभा की अध्यक्ष स्मिता यादव, कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राजपूत, कैंट प्रभारी राजेश मौर्य, डॉ जितेन्द्र मौर्य, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव, सविता, रवीन्द्र यादव, ओम प्रकाश मौर्य, विष्णु मौर्य , महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, सीवा नाथ, प्रीति मौर्य, गंगा देवी सागर, श्याम कुमारी मौर्य, धर्मेन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों लोग सामिल हुए।




