उत्तराखंड

भिंगराड़ा में नि:शुल्क हुई मरीजों की जांच

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

रविवार को अद्वैत आश्रम मायावती की ओर लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा मे एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे खरही ,भिंगराड़ा ,गडयूड़ा ,चल्थियां,रमक,वैला ,खटोली, विरगुल , सकदेना सहित 300 से अधिक लोग निशुल्क शिविर मे पहुचे जिसमे मायावती आश्रम की और दांत,आंख,चर्मरोग, छाती एवं ह्रदय रोग के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का उपचार किया गया.

जिसमें मायावती से स्वामी एक देवानन्द महराज व्यवस्थापक आश्रम मायावती डाक्टर डी एस दुबे मेडिकल केयर,हरेश साह सर्जन,अशोक कुमार पाण्डे,नागेश उप्रेती दांत राग विशेषज्ञ,आशीष कुमार,मनोज पुनेठा,दीपक पुनेठा,अनिल पुनेठा,गंगोत्री धामी ए एन एम भिंगराड़ा, प्रतिभा आदि डाक्टर उपस्थित हुए इनके साथ साथ ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट ,दीपक भट्ट, रमेश भट्ट, उमेश भट्ट, दीपक शर्मा, शेखर भट्ट आदि लोगों ने शिविर को सफल बनाने मे सहयोग किया।और साथ ही आशा की कि समय समय पर आश्रम ऐसे केम्प लगाता रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *