समस्तीपुर : शहर के आदर्श नगर मुहल्ला में रितेश नामक युवक ने पहले अपने 10 वर्षीय व 8 वर्षीय बेटी की फांसी लगा कर की हत्या, फिर पत्नी की भी हत्या कर खुद को भी फांसी लगाकर पूरे परिवार किया खत्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक समस्तीपुर में किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से बेगूसराय जिले का निवासी था। युवक का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वहीं उसकी पत्नी का नाम पूजा बताया जा रहा है जो समस्तीपुर जिले के केवस निजामत स्थित बैंक आॅफ इंडिया में पीओ के पद पर कार्यरत थी।
वहीं दोनों बच्ची श्रेया (10 वर्ष) व श्रीष्टी (8 वर्ष) सिटी सेंट्रल स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मामला सुबह या गत रात्री का हो सकता है। मौके पर रितेश के माता, पिता भी आ चुके थे।
फ्लैट का ताला अंदर से बंद रहने के कारण देर से घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन, डीएसपी प्रतीश कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुँकर जाँच पड़ताल किया जा रहा है। घटना पर संसय बरकरार है। स्पष्ट कुछ बताना जल्दवाजी होगी। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ है।