बिहार

जिलाधिकारी ने किया करेह नदी तटबंध का निरीक्षण

Share now

आजाद इदरीसी, हसनपुर

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के करेह नदी तटबंध का विभागीय पदाधिकारी के साथ निरीक्षण किया. डीएम ने बिथान, सखवा, राजघाट ढाला आदि स्थानों पर निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग एवं बाढ़ कंट्रोल विभाग की पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया, ताकि बाढ़ आने के पूर्व तटबंध की सुरक्षा हो सके. उक्त निरीक्षण क्रम में बीडीओ बिथान, बीडीओ हसनपुर एवं विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *