बिहार

संजय का B.D.O. के लिए हुआ चयन, हरलाखी में हर्ष

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी 

प्रखंड के हरिणे गांव निवासी संजय कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर मधुबनी जिले का नाम रोशन किया है। उनको 698 वां रैंक मिला है। बीडीओ के लिए चयन हुआ है। पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली है।

वे हरिणे गांव निवासी गर्भू मंडल व मीणा मंडल के तीन पुत्र में सबसे छोटा है। बड़ा भाई विजय कुमार सिंचाई विभाग में एसडीओ है। मझला भाई कमल कुमार कमलेश हाजीपुर एवं फारबिसगंज में एमजीएम आईआईटी कॉलेज के डायरेक्टर हैं। गर्भू मंडल पिछले दिनों सीतामढ़ी से जिला कल्याण पदाधिकारी से सेवानिवृत्त हुए हैं। संजय ने बताया यह मेरे लिए गर्व की बात है जो पहली प्रयास में सफलता मिली है। कड़ी लगन व परिवार में बड़ो जनों के आशीर्वाद मिला है।

कहा डीएसपी बनने की तम्मना थी। पढ़ाई अभी जारी रहेगा। पटना में रहकर तैयारी करता था। सफलता पर ग्रामीणों व इष्ट मित्रों में हर्ष है। मुखिया डीएन झा, सरपंच विशंभर झा , सांसद प्रतिनिधि रामबहादुर ठाकुर , व्यापर मंडल के अध्यक्ष श्रवण झा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी विकास कुमार पासवान, राघवेंद्र झा, ध्रुव झा, डॉ केएन चौधरी, सोगरथ मंडल, बौअन झा, मोहन झा, बुद्धिनाथ प्रसाद, गोपाल झा, सुभद्रा झा सहित सैकड़ों ग्रामीण ने हर्ष व्यक्त किया है। इन लोगों ने बताया उनके सफलता से हरलाखी विधानसभा क्षेत्र संख्या :- 31 का मान सम्मान बढ़ा है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *