बिहार

अचानक गिरा बिजली का तार, दो गायें मरीं, एक व्यक्ति घायल

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी 

हरलाखी प्रखण्ड के खिरहर थाना के बलाराही गांव में अचानक बिजली प्रवाहित एलटी तार गिरने से अफरातफरी मच गई। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दो गायों की मौत हो गई और एक भैंस जख्मी हो गई। जख्मी व्यक्ति की पहचान भवेश मंडल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

https://youtu.be/UODwOayyEsk

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस पहुंची तो जाम हटा। इधर, ग्रामीण विजय मंडल, चलितर मंडल, गरभु मंडल, उमेश मंडल, डाकू मंडल, ध्यानी दास व किशुन मंडल ने बताया कि कई वर्षो से यहां बिजली का तार व पोल जर्जर है। विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *