यूपी

शिक्षक एम. एल. सी प्रत्याशी हाज़ी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव में तेजी लाने के लिए बरेली कार्यालय पर हुई बैठक : चुनाव संचालन हेतु प्रमुख नेताओं के साथ की मंत्रणा

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा कार्यालय पर बरेली – मुरादाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हाज़ी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव को गति प्रदान करने के लिए आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई, बैठक का संयोजन महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी में हुआ।
बैठक में प्रत्याशी हाज़ी दानिश अख्तर समेत प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।
वहीं बैठक में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, शिक्षक एम. एल. सी चुनाव में बरेली मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व एम. एल.सी कुंवर जयेश प्रसाद तथा बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुरादाबाद व बरेली मंडल के सयुंक्त प्रभारी शेख जाकिर हुसैन, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह प्रमुख रूप से बैठक में मौजूद थे।

इस अवसर पर बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा आज से विधानपरिषद का यह चुनाव विधिवत रूप से प्रारम्भ हो गया है अब हम सभी को पूरी जिम्मेदारी से इस चुनाव में जीत हासिल करना होगी, क्योंकि यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफ़ाइनल होगा इसलिए कोई भी लापरवाही हमारे लिए घातक सिद्ध होगी, वहीं जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने प्रत्याशी को जनपद बरेली से जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा भाजपा सरकार द्वारा शिक्षकों का जो उत्पीड़न किया जा रहा है वही पीड़ित शिक्षक हमारे लिए हमारे लिए उपयोगी साबित होंगे, इसके अलावा भी तमाम मुद्दे ऐसे हैं जिनकी वजह से हमें इस चुनाव में लाभ मिलेगा, बस हम सभी लोग जिन्हें जो जिम्मेदारी मिले उसे ईमानदारी से निभाएं।
इस कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा हम हर बूथ पर प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी से चुनाव जीतने के लिए जुटेंगे, हमारा बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और कर्मठ कार्यकर्ताओं की फ़ौज के बलबूते हम फतह हासिल करेंगे।

पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव ने प्रत्याशी दानिश अख्तर व संगठन को सुझाव देते हुए कहा कि इस इस चुनाव के विधिवत संचालन हेतु ब्लॉक प्रभारी के स्थान पर पोलिंग स्टेशन स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये जाएं, चुनाव के विधिवत संचालन हेतु जनपद स्तर पर एक-एक कार्यालय शीघ्र खोलें जाएं, केवल प्रभारी की ही नियुक्ति न की जाए बल्कि उसके साथ 11 सदस्यों कि टीम भी प्रचार हेतु बूथ पर लगाई जाए, इन कार्यालय पर कंप्यूटर तथा ऑपरेटर आदि की सुविधा भी होना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा चुनाव में माहौल समाजवादी पार्टी के पक्ष में है और समाजवादी पार्टी ने बहुत पहले ही प्रत्याशी घोषित कर कर प्रत्याशी को पकड़ मजबूत करने का भरपूर मौका दिया था जिसमें प्रत्याशी मोहम्मद डेनिश अख्तर बहुत हद तक कामयाब भी हुए हैं अब हम सब लोग एकजुट होकर इनके चुनाव में उनकी भरपूर मदद करके इन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे, क्योंकि यह चुनाव शिक्षक एमएलसी का है और इसमें शिक्षक ही वोटर हैं ऐसे में हमें इस वोटर लिस्ट की गहनता से जांच करनी होगी और पीडीए से जुड़े वोटरों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का प्रयास करना होगा।
विधान परिषद चुनाव में बरेली मंडल प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कहा हमें सबसे अधिक जोर वोट बनाने पर देना होगा उन्होंने कहा जिस दिन से हमें यह जिम्मेदारी मिली है हम इस काम में लगातार जुटे हुए हैं और लगातार हम अपने मिलने जुलने वाले शिक्षक साथियों से मुलाकात कर प्रत्याशी के समर्थन की पैरवी कर रहे हैं।

पूर्व एमएलसी बरेली मंडल प्रभारी कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें बहुत मेहनती और काम करने वाला प्रत्याशी दिया है यह कई जिलों का चुनाव है फिर भी प्रत्याशी हर बूथ पर जाकर वोटर से संपर्क करने में लगातार जुटे हैं। हमारे जांबाज कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से लगकर इन्हें विधान परिषद में भेजने का काम करेंगे।


शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहां हम बहुत मजबूती से चुनाव में डटे हैं अब यह चुनाव हम निश्चित ही जीतेंगे क्योंकि इस चुनाव में रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने वीरपाल सिंह यादव जी भगवत शरण गंगवार, कुंवर जयेश प्रसाद, शेख जाकिर हुसैन जैसे धुरंधर रणनीतिकारों को मेरे चुनाव में लगाया है।
उन्होंने कहा इस चुनाव में पुरानी पेंशन एक बहुत बड़ा मुद्दा है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद शिक्षकों के लिए हम पुरानी पेंशन लागू करने के लिए काम करेंगे। सपा सरकार आने पर ही शिक्षक को का अनैतिक शोषण बंद होगा भाजपा सरकार शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझती है। वहीं उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी से अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव में जुटने की अपील की।
पूर्व मंत्री भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा हम अपने क्षेत्र से दानिश अख्तर साहब को जिताकर भेजेंगे यह हमारा वायदा है।
उसी कड़ी में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा पिछले चुनाव में भी हमने फरीदपुर विधानसभा से एमएलसी प्रत्याशी को जिताकर भेजा था और इस बार भी हम चुनाव जीतने के लिए जी जान लड़ा देंगे।


बैठक का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजीनियर अनीस अहमद खान, राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, मोहम्मद कलीमुद्दीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश प्रजापति,मो साजिद खान,नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना,महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, सिंपल कनौजिया, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, तनवीर उल इस्लाम, राजकुमार पाल सैयद हैदर अली, सुरेंद्र सोनकर, रणवीर जाटव, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी मोहम्मद वसीम, धीरज यादव हैप्पी, विधानसभा अध्यक्ष गण शहर हसीब खान कैंट हरिओम प्रजापति, बहेड़ी नासिर रज़ा खान, मीरगंज सुरेश गंगवार, आँवला डॉक्टर इंद्रपाल सिंह यादव, भोजीपुरा शकील अहमद, नवाबगंज अनिल गंगवार, बिथरी रमेश यादव व फरीदपुर बलराम सिंह यादव,
ब्लाक प्रमुख हाज़ी वफाउर रहमान तथा पुरुषोत्तम गंगवार, बी.डी वर्मा, चेयरमैन कंबर एजाज शानू, जिला पंचायत सदस्य छेदालाल दिवाकर व ब्रह्म स्वरूप सागर, महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी प्रदेश महासचिव महिला सभा भारती चौहान शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष हृदेश यादव व महानगर अध्यक्ष केपी सिंह राठौर, युवजन सभा जिला अध्यक्ष मोहित भारद्वाज, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामवीर दिवाकर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, पीयूष वर्मा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, डॉक्टर चाँद, मुनेंद्र यादव नरेश कश्यप वीरेश मौर्य धीरज यादव दानिश सलमानी आदेश पांडे रेहान खान अनिल पटेल नेताजी विकास यादव, जमुना प्रसाद मौर्य एडवोकेट नुक्ता प्रसाद दिवाकर आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *