दिल्ली देश

बिहारी बाबू का फिर मोदी पर तंज, कहा-न आपसे कोई बोलता है न आप किसी की सुनते हैं, कार्यशैली बदलें

Share now

नई दिल्ली| बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा है| इतना ही नहीं उन्होंने मोदी और शाह की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं| शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि प्रधान सेवक!मेरा विनम्र अनुरोध है कि पार्टी की अंतरध्वनि को सुनें। सम्भवतः आपसे न कोई बोलता है, न आप किसी की सुनते हैं।अभी भी ज़्यादा क्षति नहीं हुई है लेकिन आप कार्यशैली में बदलाव करें। पार्टी में सबों को एक नज़र से देखें, जिससे पार्टी में नयी ऊर्जा का संचालन हो। जय बिहार जय भारत!


शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद मोदी समर्थकों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है| कुछ लोगों ने उन्हें लालू प्रसाद यादव की शरण में जाने की सलाह दी है तो किसी ने कहा है कि लालू से मिली है वह आपको cm पद ऑफर कर देंगे| वहीं एक व्यक्ति ने मोहन भागवत और प्रणब मुखर्जी की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि शत्रुघ्न सिन्हा जी को अब हेलीकॉप्टर चाहिए| वही एक व्यक्ति ने तंज कसते हुए कहा है कि सत्तू जी क्या इस बार भी भाजपा से टिकट नहीं मिलने का डर आपको सता रहा है| हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इनमें से किसी के भी ट्वीट का जवाब नहीं दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *