बिहार

बिहार के प्राथमिक स्कूलों से “हरिजन” शब्द हटेगा

Share now

अमित कुमार यादव

बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों के नाम से ‘हरिजन शब्द अब हटेगा। जिन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के नाम में अब भी हरिजन शब्द जुड़ा है, उसे सभी विद्यालय से अब हटाते हुए स्थायी रूप से अनुसूचित जाति जुड़ेगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार शर्मा ने इसको लेकर राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन प्राथमिक निदेशक ने भी यह आदेश जारी किया था। पर पिछले 27 अक्टूबर को केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सचिव को शिकायत मिली कि हरिजन शब्द विद्यालयों के नाम में जुड़ा ही है। हरिजन प्राथमिक विद्यालय, मरहथ का संदर्भ दिया गया।

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE

प्राथमिक निदेशक ने इस पूरे मामले की जांच करने का भी सख्त निर्देश दिया है। साथ ही जिस किसी विद्यालय में हरिजन शब्द जुड़ा है, तत्काल उसे अनुसूचित जाति में परिवर्तित करने का निर्देश दिया गया है। जिसकी जानकारी विभागीय सूत्रों से पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *