मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

थाने मे कांस्टेबल को पीटने वाले भाजपा MLA पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

Share now

इंदौर| पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल को थप्पड़ मारने वाले भारतीय जनता पार्टी के बागली के विधायक चंपालाल देवड़ा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है| देवड़ा पर आरोप है कि उन्होंने उदय नगर पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल संतोष को इस साथियों के साथ इसलिए पीटा क्योंकि उसने विधायक के भतीजे को पुलिस स्टेशन के प्रतिबंधित एरिया में जाने से रोका था| वारदात गुरुवार रात की है| फिलहाल विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है|


जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक का भतीजा उदय नगर पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बंद दो आरोपियों से मिलने देर रात पहुंचा था| इस पर कॉन्स्टेबल संतोष ने उसे मिलने से मना किया और ऐसा करने से रोका तो वह प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने लगा| कांस्टेबल संतोष ने उसे जाने से रोका तो उसने फोन कर अपने चाचा और विधायक चंपालाल देवड़ा को बुला लिया| देवड़ा अपने साथियों के साथ पुलिस थाने पहुंचे और कांस्टेबल से उलझ पड़े| इस दौरान विधायक ने कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए|

विधायक और लोगों को देख कॉन्स्टेबल डर गया और वह चुपचाप थप्पड़ खाता रहा| यह पूरी वारदात पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| इसके बाद कॉन्स्टेबल संतोष ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की| संतोष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है| फिलहाल विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है उनकी तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *