मनोरंजन

फिल्म आशिकी की हीरोइन अनु अग्रवाल बिहार के भागलपुर में कर रही हैं ये काम…

१९९० में आई फिल्म आशिकी की हीरोइन अनु अग्रवाल इन दिनों कहां हैं, क्या कर रही हैं? शायद आपको पता ना ho-
बिहार के भागलपुर के पास मुंगेर जिले के एक योग केंद्र में अनु अग्रवाल योग-प्रशिक्षण और योगाभ्यास की शिक्षक हैं।‌ डेढ़ दशक ‌पहले मुंबई में हुई एक सड़क दुघर्टना में वे बुरी तरह जख्मी हो गई थीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबे समय तक ‌भर्ती थीं। करीब 29 दिनों तक ‘कोमा’ में थीं। योग और योगाभ्यास ने अनु अग्रवाल को नई जिंदगी दी है। इससे वे काफी खुश हैं। इस‌ ‘आशिकी गर्ल’ के लाजवाब अभिनय के आशिक हम आज भी हैं।

https://youtu.be/c4YoJRQHdas

‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर अनु अग्रवाल को विशेष तौर पर याद करना ‌जरूरी था और हैं, इसीलिए यह जानकारी आप तक मुहैया कराई जा रही है।‌ अनु‌ अग्रवाल भारत ही नहीं, पूरे विश्व में एक आदर्श उदाहरण हैं। योग ने‌ अनु को दोबारा ताजगी भरी जिंदगी दी है। वे नई हवा में सांस ले रही हैं। ऐसे झोंके बहुत कम देखने को नसीब होते हैं। हमें गर्व है।
अनु अग्रवाल से ज्यादा इस बात को बेहतर तरीके से कौन जानता-समझता होगा ! है कोई ? Love Make Life Live-इसलिए जिंदगी से मोहब्बत करना सीखिए। जिंदगी कभी-कभी नई राह और नई मंजिल भी दिखाती है, ठीक उसी तरह जैसे अनु अग्रवाल को आज दिखा रही हैं !
साभार : जय नारायण प्रसाद के वाल से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *