बिहार

जनता दरबार से पब्लिक और प्रशासन के बीच एक अच्छा संबंध बनता है : चौधरी

खगड़िया : जनता दरबार से पब्लिक और प्रशासन के बीच एक अच्छा संबंध का स्थापना होता है जिनकी जानकारी MP हेल्पलाइन आनंदपुर मारण पंचायत के कोऑर्डिनेटर चंदन चौधरी के द्वारा जानकारी दी गई कि इस प्रकार से प्रत्येक महीना में कम से कम 1 दिन
जिस प्रकार मोरकाही थाना पर दिन के 10 बजे से लेकर 5 बजे तक अलौली प्रखंड के अंचलाधिकारी राजीव रंजन सफदर अली थाना प्रभारी अमौसी एवं अविनाश चंद्र थाना प्रभारी मोरकाही के द्वारा मोरकाही थाना पर जनता दरबार का आयोजन किया गया जो कि बहुत ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा जनता दरबार में अंचलाधिकारी’ थाना प्रभारी एवं आम जनता के सहयोग से जिसमे 12 जमीनी बिबाद का मामला आया जिसमें 4 मामले को सुलझा दिया गया.

एक बहुत ही जटिल मामला सुरज चौधरी बनाम दीना चौधरी के भराठ जमीनी विवाद को भी अंचलाधिकारी थाना प्रभारी एवं जनता मालिकों के द्वारा सुलझा दिया गया जिससे पंचायत वासियों में प्रशासन एवं अंचलाधिकारी के प्रति आगे भी इस तरह का जनता दरबार का आयोजन करके मामला का निपटारा किया जाने का आशाएं ही नहीं बल्कि उम्मीद के साथ साथ पंचायत वासियों ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *