देश

अब मोबाइल से अप्लाई करें पासपोर्ट, हर लोकसभा क्षेत्र में होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
अब पासपोर्ट के लिए घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है. इसके लिये मंत्रालय की ओर से एक मोबाइल एप सुविधा शुरू की गई है. साथ ही देश के हर लोकसभा क्षेत्र में एक पासपोर्ट केंद्र खोला जायेगा. यह बातें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट दिवस पर कहीं.
सुषमा स्वराज ने कहा कि डाक विभाग से इसके लिए सहायता ली गई है ताकि देश के सभी लोगों तक पासपोर्ट पहुंचे। पहले और दूसरे चरण में 251 केंद्रों की घोषणा की।


उन्होंने कहा कि 48 साल में 77 पासपोर्ट केंद्र थे और 48 महीने में 307 केंद्र काम कर रहे हैं. आने वाले समय में देश का एक भी लोकसभा क्षेत्र ऐसा नहीं होगा जहां पासपोर्ट सेवा केंद्र ना हो.
उन्होंने कहा कि पहले अनाथालय से पासपोर्ट बनाने में दिक्कत आती थी कि बच्चे की डेट ऑफ बर्थ की और माता पिता की उसको सरल किया गया।
संन्यासी के सामने दिक्कत थी पर अब संन्यास लेने के बाद गुरु की अनुशंसा पर पासपोर्ट दिया गया. तलाक शुदा महिलाओं की समस्या को दूर किया गया। पासपोर्ट में पूर्व पति का नाम नही मंगा जाएगा.
सिंगल मां और पिता को पासपोर्ट लेने की समस्या दूर की। m एप लांच की है। पूरे हिंदुस्तान में कहीं से भी एप्लाई कर सकते हैं. पुलिस वेरीफेकेशन वहीं होगा जहां आपका पता होगा।
आज से आप अपने फ़ोन से भी अप्लाई कर सकते हैं. ये एक यात्रा है जो कदम दर कदम आगे चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *