देश

देश में पहली बार कोरोना से 24 घंटे में रिकॉर्ड 1000 से भी अधिक मौतें

नई दिल्ली, एजेंसी 

देश में कोरोना का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में पहली बार कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है. हालांकि संक्रमितों की संख्या पचास हजार से नीचे आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 44,386 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पहुंच गई है. फिलहाल कोरोना वैक्सीन देश में ट्रायल फेज में है. अभी दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं. प्लाज्मा थेरेपी का कोई खास लाभ नहीं हो रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *