दिल्ली दुनिया

पाक में 16 वर्षीय हिन्दू लड़की को किया गया अगवाः मनजिंदर सिंह सिरसा

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पाकिस्तान में हिन्दू और सिखों सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर जुल्म और अत्याचार ढहाने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा और अब 16 वर्षीय लड़की कविता को आदिल पुत्र असलम ने राजा मंडी ज़िला बधीन से अगवा कर लिया है।
स. सिरसा ने बताया कि कविता के पिता भोजो कोहली इन्साफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के लिए नरक बन कर रह बया है जहां उनकी लड़कियों को अगवा किया है धर्म परिवर्तन किया जाता है और फिर जबरन निकाह कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पाप कब तक चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि इन लड़कियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और उनकी चीखें इन्साफ की दुहाई मांगती हैं पर इनकी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि कल यह मीडिया में आ जाएगा कि इसने अपनी मर्जी से निकाल किया है।
स. सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपील कर कहा कि अल्पसंख्यकों पर यह जुल्म और अत्याचार बंद करवाया जाये। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह को भी अपील की कि पाकिस्तान में हिन्दू और सिख व अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को भी अपील की कि वह पाकिस्तान में ढहाये जा रहे अमानवीय कहर को बंद करवाने के लिए जल्दी से जल्दी इस मामले में दखल में और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित बनाई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *