नीरज सिसौदिया, जालंधर
इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है| यहां पर एक मिठाई की दुकान वाले ने अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए तीन मंजिला कॉमर्शियल इमारत खड़ी कर दी और नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की|
दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया के एस ब्लॉक में मेन रोड पर लेजर एक्सपोर्ट वर्ल्ड वाइड कंपनी के ठीक सामने पिछले काफी दिनों से एक अवैध बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है| सबसे पहले कानून की धज्जियां उड़ाते हुए इमारत की निचली मंजिल तैयार की गई| इसके बाद बाहर से सोनी स्वीट शॉप का पर्दा डाल कर अंदर अवैध निर्माण शुरू कराया गया और देखते ही देखते दूसरी मंजिल का काम भी पूरा कर दिया गया| बात यहीं पर खत्म नहीं हुई| निगम अधिकारियों की मिलीभगत से तीसरी मंजिल का काम भी करा दिया गया है| लेंटर डाला जा चुका है बाकी का काम किया जा रहा है| इस 3 मंजिला इमारत से अगर शुल्क वसूला जाए तो नगर निगम के खाते में लाखों रुपए आ सकती थी लेकिन निगम अधिकारियों ने अपनी जेबें गर्म की और अवैध निर्माण को खुला संरक्षण दे रहे हैं|
यह इमारत पास में ही सोनी स्वीट चलाने वाले की ओर से तैयार करवाई जा रही है| बिल्डिंग बाई लॉज़ के मुताबिक न तो इसका नक्शा पास कराया गया और ना ही नियम के अनुसार बिल्डिंग बनाई जा रही है| सिद्धू की सख्ती के बावजूद नगर निगम अधिकारियों का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है| अब देखना यह है कि नगर निगम के अधिकारी इस बिल्डिंग के खिलाफ कोई कार्यवाही करते हैं अथवा अपनी जेब गर्म करके बैठ जाते हैं|