झारखण्ड

हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर घेरा बोकारो थर्मल थाना

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

अरमो के ग्रामीण निजी सुरक्षा गार्ड के हत्यारों को खोजने में पुलिस की विफलता को लेकर शनिवार को बोकारो थर्मल थाना का सैकडो़ महिला-पुरूषों ने घेराव किया ओर प्रदर्शन किया।
गंझूडीह निवासी सीसीएल गोविंदपुर फेज दो ओपन कास्ट के निजी सुरक्षा गार्ड मोहन गंझू के हत्यारों का एक माह बाद भी सुराग लगा पाने में स्थानीय पुलिस की विफलता पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया। निवासी सीसीएल के निजी सुरक्षा गार्ड मोहन गंझू की हत्या 21 जून को डयूटी के दौरान कर दी गयी थी। हत्या कर शव को ओपन कास्ट के समीप फेंक दिया गया था। हत्या के बाद मामले को लेकर स्थानीय थाना में कांड संख्या 79/2018 भादवि की धारा 320,201 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या के बाद निजी गार्ड के परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्थानीय थानेदार को हत्या में संलिप्त लोगों का नाम भी बताया था बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर पूछताछ भी नहीं की है। घेराव में मुख्य रुप से कांग्रेस नेता विकास सिंह, मुखिया मणिराम मुर्मू, उप मुखिया हरेराम यादव,गोविंद गंझू,मैनेजर गंझू,नरेश गंझू,शिवा गंझू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलायें एवं पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *