खेल

तेज गेंदबाज शमी पर कोलकाता में एफआईआर दर्ज

कोलकाता : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शमी की पत्नी की शिकायत पर कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शमी की पत्नी ने उन पर धोखा देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि शमी ने दुबई में पाकिस्तान की आल इस बार नाम की एक लड़की से पैसा लिया था। इस दिल में मोहम्मद भाई नाम का एक शख्स भी शामिल था जो इंग्लैंड में रहता है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसकी रिकॉर्डिंग भी है जिसमें फोन पर शमी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की है।
शमी की पत्नी ने चार अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत की थी पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों की शादी 2014 में हुई थी। पीड़िता ने शमी की मां और उसके भाई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *