देश पंजाब

तीस हजार किसानों का कर्ज माफ, 150 करोड़ से होगा इलाके का विकास

नकोदर। प्रदेश में कैप्टन सरकार के 1 साल पूरे होने से पहले नकोदर पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशियों का पिटारा खोल दिया। कैप्टन ने जहां 30000 किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट वितरित किए वहीं, नकोदर व शाहपुर के विकास के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया है। कैप्टन की यह घोषणा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखी जा रही है।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में गिरता भूजल स्तर चिंतनीय है. सूबे में प्रारंभिक रूप में 900 ट्यूबवेलों पर मीटर लगाया जा रहा है लेकिन इसके लिये किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। मीटर को लेकर सरकारी वसूली के जो आरोप अकाली दल लगा रहा है वह पूरी निराधार हैं। किसानों से कोई वसूली नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा प्रारंभिक रूप से एक लाख 30000 किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया जाना है. इसके लिए सूचियां तैयार की जा रही हैं. जैसे-जैसे सूचना आती जाएंगी किसानों को कर्जमाफी सर्टिफिकेट वितरित कर दिए जाएंगे.
वहीं वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को प्रदेश के दूसरे छोटूराम की संज्ञा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *