मनोरंजन

जानिये इस लड़की ने ऐसा क्या दिखाया कि एक रात में लाखों पड़ गए पीछे

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा चेहरा छाया हुआ है जिसने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। सिर्फ 1 दिन में इंस्टाग्राम पर इस लड़की ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और काइली जेनर जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। आइए हम बताते हैं कि कौन है वो लड़की और उसमें ऐसा क्या खास है जो लाखों लोग उस पर फिदा हो गए।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाली यह लड़की कोई और नहीं बल्कि मलयाली फिल्मों की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियार है। प्रिया की सबसे बड़ी खासियत उनकी मुस्कुराहट है जिसके चलते उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इंस्टाग्राम पर प्रिया ने 1 दिन में 6 लाख से भी अधिक फॉलोवर बना लिए।
इंस्टाग्राम पर आने से पहले प्रिया को सिर्फ मलयाली फिल्मों से जुड़े लोग या कुछ भोजपुरी फिल्म जगत के लोग ही जानते थे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने खूबसूरत अंदाज़ में अपनी कई तस्वीरें डालीं और वीडियो भी अपलोड किए जिसके बाद उन्होंने रातों रात इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली जो उन्हें मलयाली फिल्मों से नहीं मिल सकी थी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी प्रिया ने अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है। उनकी मुस्कुराहट को ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। बताते हैं कि प्रिया बॉलीवुड के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन उन्हें फिलहाल यहां कोई भी मौका नहीं मिल पा रहा है। इंस्टाग्राम पर प्रिया ने अलग-अलग पोज देते हुए अपनी तस्वीरें वायरल की हैं।

इनमें एक तस्वीर में वह आंख मारती नजर आ रही है तो दूसरी में खिलखिला रही हैं। एक तस्वीर में वह एकदम सिंपल भारतीय नारी की तरह नजर आ रही हैं तो अगले ही तस्वीर में जींस और लैदर जैकेट पहने हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रिया ने कई सेलेब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया है और कुछ की बराबरी पर जा पहुंची हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड की न्यू कमर्स अभिनेत्रियां अब लोकप्रियता के मामले में उनसे कहीं पीछे हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *