पंजाब

जालंधर में पहली बार सेवन कोरसेस सेट मील मेनू का उठाएं आनंद

जालंधर। दिल्ली गुड़गांव और नोएडा के बाद अब जालंधर के लोग भी सेवंथ कोर्सेज सेट मील मैन्यू का लुफ्त उठा सकेंगे। जी हां जालंधर वासियों को यह सुविधा प्रदान करने वाला जंगल जंबोरी पहला रेस्टोरेंट बन गया है। वैलेंटाइन डे के दिन इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मिस पूजा नहीं किया। उद्घाटन के मौके पर शहर की कई नामी हस्तियां भी मौजूद थीं। यह रेस्टोरेंट मॉडल टाउन की रेनबो रोड पर खोला गया है।

रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलविंदर सिंह बब्बल ने बताया कि जंगल जंबोरी एक बहुत बड़ी चेन है जिसके रेस्टोरेंट पहले से ही दिल्ली के कनॉट प्लेस व राजौरी गार्डन, गुड़गांव और नोएडा जैसे शहरों में चल रहे हैं। रेस्टोरेंट की खासियत पर प्रकाश डालते हुए कुलविंदर ने बताया कि रेस्टोरेंट के हर फ्लोर में अलग थीम उपलब्ध है। इनमें एग्जोटिक जंगल रेन, मैसमर्जिंग आइस केव, फैंटेसी जंगल और बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन भी उपलब्ध है। रेस्टोरेंट में हंटर लांच बार भी है। साथ ही चीजें स्पेशल चेरी कॉकटेल भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में 25 से भी अधिक फूड आइटम की व्यवस्था की गई है। इनमें वेज आइटम ₹399 और नॉनवेज महज ₹499 में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *