मनोरंजन

आज से घर-घर जाकर नाचेगी जोगन, करेगी प्यार निभाने का वादा


नीरज सिसौदिया
नई दिल्ली। आज से जोगन घर-घर जाकर नाचेगी और प्यार निभाने का वादा भी करेगी। अगर आप चाहें तो जोगन आपके घर पर भी नाचती नजर आएगी, जी हां लेकिन उसके लिए आपको थोड़ी सी कीमत अदा करनी पड़ेगी। हैरान मत होइए, यह जोगन कोई ऐसी वैसी जगह नहीं है बल्कि रब दी नवाजिश होने के बाद ये जोगन बन गई है। जी हां बिल्कुल सही पहचाना आपने। रब दी नवाजिश की अपार सफलता के बाद ममता चौधरी का दूसरा वीडियो जोगन लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ उनके तीसरे गाने प्यार हमको है निभाना का वीडियो भी लॉन्च किया जाएगा। सोमवार दोपहर 3:00 बजे दोनों वीडियो की लॉन्चिंग की जाएगी।
बता दे की जोगन वीडियो में चारु शौकीन और अभिनव आर्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तू वही प्यार हम को निभाना वीडियो में अंजलि राघव और हरी सिंह अपना जलवा दिखाएंगे। इसका संगीत और कुमार ने दिया है और गीत आरिफ देहलवी ने लिखे हैं। एफबीबीएस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस वीडियो का निर्देशन पराग एंड टाइगर ने किया है जबकि मिक्सिंग देव ने की है। सभी गीत ममता चौधरी ने गाए हैं और वह खुद भी वीडियो में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *