दिल्ली देश

सारे मुसलमान राम के वंशज : गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत का कोई भी मुसलमान विदेशी नहीं है वह सभी भगवान श्री राम के वंशज हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को देश तोड़ने वाला करार दिया है।
गिरिराज ने कहा कि भारत में कोई भी मुसलमान बाहर से नहीं आया है यहां का कोई भी मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। सारे मुसलमान हिंदुस्तान की ही हैं और वह सभी भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रीति रिवाज और पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं। गिरिराज इससे पहले भी ऐसा बयान दे चुके हैं।
उन्होंने एआईएमआईएम की मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी देश तोड़ने वाले इंसान हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी तुम मक्का मदीना चले जाएंगे लेकिन हम कहां जाएंगे। क्या पाकिस्तान में और मुस्लिम देशों में राम मंदिर बनेगा। सॉरी मैं यहां कोई भी बाबर का वंशज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *