देश पंजाब

पोल खोल रैली में जालंधर से मन्नन, भाटिया और नीला महल के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों अकाली

नडाला। नडाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में जालंधर से सैकड़ों अकाली नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के झूठे वादों और दावों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल की ओर से ना डाला में बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में पोल खोल रैली का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अकाली नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में सरदार सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया विशेष तौर पर शामिल हुए।

जालंधर से पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह मनन पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बलजीत सिंह नीला महल की अगुवाई में सैकड़ों अकाली नेता और कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हुए। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने बताया कि यह रैली कांग्रेस की नाकामियों की पोल खोलने के लिए आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के 1 साल पूरे होने को हैं लेकिन विकास के नाम पर एक पत्थर तक नहीं रखा गया। अपना एक भी चुनावी वादा कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया जिसके कारण जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

जालंधर से वडाला रैली में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों में अमरजीत सिंह किशनपुरा, गुरदेव सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह पनेसर, कुलदीप सिंह लुबाना, बलवंत सिंह, जसवीर सिंह, महेंद्र पाल, जयदीप सिंह बाजवा, कंवरप्रीत सिंह, बलवंत सिंह गिल और ठेकेदार रघुवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में अकाली नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *