दिल्ली देश मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मेट्रो

दिल्ली के स्कूलों की तरह मध्यप्रदेश में भी लागू करें नियम और कानून : सुमित्रा महाजन

नई दिल्ली/भोपाल : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दिल्ली के स्कूलों की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश के स्कूलों में भी नियम और कानून लागू करने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र भी लिखा है।
जानकारी के मुताबिक सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में दिल्ली के स्कूलों की तरह ही नियम और कानून लागू करवाएं। साथ ही स्कूलों में शिक्षा के स्तर में भी सुधार किया जाए। बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। यहां के सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई काफी बेहतर हुई है। इसका श्रेय मनीष सिसोदिया को जाता है जो समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। मनीष सिसोदिया ने न सिर्फ औचक निरीक्षण किया बल्कि इस दौरान पकड़ी गई गलतियों में सुधार के साथ-साथ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की। फिलहाल मध्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था काफी चरमराई हुई है। सबसे बुरी हालत ग्रामीण इलाकों में है जहां पर टीचर कई कई दिन पढ़ाने तक नहीं आते। इस संबंध में मैं अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट भी किया है। केजरीवाल के लिए गौरव की बात है कि लोकसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे गए पत्र में दिल्ली के स्कूलों की व्यवस्था को आदर्श बताते हुए शिक्षा व्यवस्था सुधारने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *