दिल्ली देश मेट्रो

भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं लेफ्ट : शाह

Share now

नई दिल्ली। त्रिपुरा से लेफ्ट की विदाई के बाद नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं है। उन्होंने त्रिपुरा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस को नकारने की बात कही है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अमित शाह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। 3 राज्यों में जीत से यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार के नेतृत्व को जनता पूरी तरह से पसंद कर रही है। यही वजह है कि 2 राज्यों में कांग्रेस को 0 सीट भी नहीं मिली और उसके कई उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई। शाह ने कहा कि पहले यह माना जाता था कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ हिंदी बेल्ट के राज्यों की पार्टी है लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब महाराष्ट्र गुजरात और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि वह किसी भाषा की बंदिश में नहीं है। अब यह सिर्फ हिंदी बेल्ट की नहीं बल्कि पूरे देश की पार्टी है। इस जीत के लिए सारा दारोमदार भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं पर जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *