देश

पार्षद पति ओम प्रकाश जनता की सेवा में सिपाही की तरह खड़े हैं : सुशील तिवारी

जालंधर : आज जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 63 में पार्षद जसविंदर कौर के पार्षद पति ने अपने वार्ड में फॉगिंग मशीन से फोगिंग करवाई। इस मौके पर पार्षद पति ओम प्रकाश हीर ने बताया कि वह जैसे पहले जनता की सेवा कर रहे थे इसलिए जनता ने उन्हें चुनाव में जिताकर सेवा करने का मौका दिया है।

इस मौके पर युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एंव युवा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्षद पति ओम प्रकाश हीर से शिकायत की थी उनके वार्ड में फोगिंग करने कि बहुत आवश्कता है जिसके बाद आज शाम को पार्षद पति ने उन्हें फ़ोन करके बुलाया और गली गली में जाकर फोगिंग करवाई । तिवारी ने कहा कि पार्षद जसविंदर कौर जनता की सेवा में 24 घंटे हाजिर है जनता उन्हें जब भी आवाज देगी वह वही खड़े मिलेंगे शायद यही वजह है कि जनता उन्हें बार बार चुन रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *