देश मनोरंजन

नो कैमरा जोन में शूटिंग पर रवीना टंडन पर केस दर्ज

भुवनेश्वर। नो कैमरा जोन में शूटिंग करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ उड़ीसा के भुवनेश्वर में FIR दर्ज की गई है। रवीना टंडन यहां पर एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं। FIR दर्ज होने के सवाल पर रवीना ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि यह नो कैमरा जोन है।
जानकारी के मुताबिक, रवीना टंडन भुवनेश्वर स्थित 11 वीं सदी के लिंगराज मंदिर के नो कैमरा जोन में विज्ञापन की शूटिंग कर रही थी। यहां सिर्फ मंदिर प्रशासन के सदस्यों को ही मोबाइल ले जाने की अनुमति है। रवीना टंडन की ओर से शूटिंग करने पर मंदिर प्रशासन ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। मंदिर प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने रवीना के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। FIR दर्ज होने के बाद रवीना टंडन ने कहा कि यहां पर कोई विज्ञापन या कोई एजेंसी नहीं थी, सब स्थानीय लोग,मंदिर के ही सदस्य और मीडिया वाले थे जो अपने मोबाइल से फोटो शूट कर रहे थे या सेल्फी ले रहे थे। उन्हें यह पता नहीं था कि इस एरिया में शूटिंग करना प्रतिबंधित है। वही मंदिर प्रशासन के मैनेजमेंट इंचार्ज ने कहा कि सिर्फ मंदिर के कर्मचारी ही मोबाइल ले जा सकते हैं इस घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *