फिरोजपुर। महिला दिवस के उपलक्ष में फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से एक सेमिनार का आयोजन मंडल कार्यालय फिरोजपुर में कराया गया। समारोह की अध्यक्षता देव समाज महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मधु पाराशर ने की। मौके पर महिला रेल कर्मचारी युवा रेल हॉस्पिटल के कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस मौके पर मधुमेह इतिहास प्रसिद्ध महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज महिलाएं डॉक्टर हैं, इंजीनियर हैं, वैज्ञानिक हैं सेना जैसे क्षेत्रों में भी वह अच्छा काम कर रही हैं। इसलिए सभी महिला कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
