पंजाब

न्यू शास्त्री नगर में भाटिया ने चलाया सफाई अभियान

जालंधर। वार्ड नंबर 45 स्थित न्यू शास्त्री नगर में स्थानीय पार्षद जसपाल कौर भाटिया और उनके पति एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके में साफ सफाई करने के साथ ही आगे से इसे गंदा ना करने का भी संकल्प लिया गया। इस सफाई अभियान में नगर निगम ने भी सहयोग किया। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सतपाल और सुपरवाइजर सेवकराम के नेतृत्व में एक ट्रॉली 5 बड़े रेहड़े एवं टिप्पर से कूड़ा उठाया और दम तक पहुंचाया गया।
सफाई अभियान में दविंदर खैरा, रमेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टीआर पुरी, गुरजीत सिंह पोपली, नरेंद्र सिंह चीमा, राकेश दुआ, महेंद्र पाल, निक्का, लकी समेत अन्य लोगों ने भी अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *